फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ काबू किया है। एक आरोपी को सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने थाना बादली के एरिया से गिरफ्तार किया और दूसरे को आसौदा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम बादली बाईपास खेड़ी मोड बादली के एरिया में तैनात थी। यहां बादली के निवासी जतिन उर्फ खाटी को काबू किया गया। मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज किया गया।
सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम ने थाना आसौदा के एरिया से शक के आधार पर गांव छारा के निवासी जितेंद्र उर्फ मोटा को काबू किया। युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें