फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुकेश हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। झाड़ली गांव में वार कर हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया। एक आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया दूसरे आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि युद्धवीर निवासी झाड़ली ने शिकायत देते हुए बताया कि महेश ने उनके गांव में कंपनी की लेबर का टेंडर ले रखा है। लेबर मुकेश के बनाए गए कमरों में रहती है। इसी रंजिश को मन में रखते हुए मुकेश की हत्या की गई है। 10 अप्रैल की शाम को वह जेके सुपर पार्किंग के सामने अपने खेत में काम कर रहे थे इसी बीच उन्हें ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने बनी पार्किंग में कुछ झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह और जयदीप मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति अपने हाथ में हथौड़ा, डंडा व लोहे की रोड लिए हुए थे। आरोपियों ने मुकेश को देखते ही उस पर लोहे कि राड और हथौड़ों से हमला कर दिया और उसको वहीं पर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। मुकेश को वह इलाज के लिए ले गए लेकिन इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नरसिंह और पवन उर्फ जोगेंद्र निवासी झाड़ली के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। पकड़े गए एक जोगेंद्र आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी नरसिंह को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें