फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कुलाना गांव के मंदिर के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुलाना निवासी सुमित ने पुलिस में शिकायत दी है कि गत 28 सितंबर को वह अपने दोस्त योगेश, तिलकराज निवासी कुलाना के साथ सुबह तीन बजे योगेश के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार होकर गांव कुलाना से माछरोली जा रहे थे। जब हम हमारे गांव कुलाना के मंदिर से थोड़ा आगे निकले तो पीछे से एक ट्रक चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने हमारे ट्रैक्टर-ट्राॅली को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गए। ट्रैक्टर को योगेश चला रहा था। हादसे में तीनों घायल हो गए। परिजन उनको सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां से उनको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रोहतक में योगेश की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें