फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएमओ किंग्स यूनाइटेड ने 49 रनों से जीता मैच

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp20- झज्जर। क्रिकेट का मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत- ​खिलाड़ी
विज्ञापन
झज्जर। सीएमओ किंग्स यूनाइटेड और सब डिवीजनल अस्पताल बहादुरगढ़ की टीम के बीच खेले गए एफएचएस झज्जर क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में सीएमओ किंग्स यूनाइटेड की टीम ने 49 रनों से जीत दर्ज की। रोहतक के श्री बालाजी खेल मैदान रानी धाम पिलाना में सीएमओ किंग्स यूनाइटेड और सब डिवीजनल अस्पताल बहादुरगढ़ की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन

सीएमओ किंग्स यूनाइटेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए सीएमओ किंग्स यूनाइटेड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में अंकित नागर ने 36 गेंदों में 58 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में हरिपाल और अमित सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सब डिवीजनल अस्पताल बहादुरगढ़ की टीम 18.4 ओवरों में 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में अंकित खासा ने 27 गेंदों में 40 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में अंकित नागर ने तीन विकेट हासिल किए। मैच में सीएमओ किंग्स यूनाइटेड के खिलाड़ी अंकित नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें