शव मिलने के इंतजार में खड़े मृतका के परिजन।
- फोटो : Jhjhar
गुरुग्राम रोड पर रविवार को गुरुग्राम के सोहना से सिलानी गांव आ रहे बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक पर दंपती व बच्चे सवार थे। हादसे में महिला की मौत हो गई व उसका 5 वर्षीय बेटा घायल हो गया। घायल अवस्था में मासूम को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहार गांव निवासी दीपक ने झज्जर के गांव सिलानी में अमरूद का बाग किराए पर ले रखा है। दीपक बाइक पर अपनी पत्नी पूनम व बच्चों के साथ सोहना अपनी ससुराल गया था। जब वह वापस आ रहा था तो झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर गांव नौरंगपुरग मोड़ के पास सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि पूनम ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। वहींउसका पांच साल का बेटा यश घायल हो गया। उसकी बेटी नेहा व बेटा गौरव बाल-बाल बच गए।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रक चालक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - किरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सदर झज्जर।