फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी निकलने के चक्कर में ट्रक चालक ने तोड़ा फाटक, 9 घंटे यातायात प्रभावित

विज्ञापन
फाटक टूटने के कारण जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन पर झज्जर रेलवे स्टेशन के नजदीक छूछकवास रोड पर लगने वाली फाटक में जल्दबाजी के चक्कर एक ट्रक फंस गया। जिससे फाटक टूटकर बिजली के तारों में फंस गया और फाटक का पाइप बिजली की तारों में लटकता रहा। इसके बाद यहां यातायात को रोक दिया गया। इस रोड पर फाटक टूटने के बाद करीब 9 घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रोहतक से रेलवे की टीम करीब 5 घंटे बाद मौके पर पहुंची और बिजली के तारों में फंसे फाटक के पाइप को निकाला गया। उसके बाद फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। सबसे व्यस्त मार्ग होने की वजह से भारी वाहनों की लंबी लाइनें फाटक के दोनों तरफ लग गई थी, जबकि हल्के वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य तक पहुंचे। भारी वाहनों की लगी लंबी लाइन के कारण फाटक के दोनों तरफ करीब 2-2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
वीरवार सुबह करीब 3:30 बजे एक मालगाड़ी रोहतक की तरफ से रेवाड़ी की तरफ जा रही थी। उस दौरान फाटक पर मौजूद कर्मचारी ने फाटक को बंद किया हुआ था। जब वह फाटक खोलने लगा तो एक ट्रक चालक ने जल्दबाजी के चक्कर में वहां से ट्रक को निकालने का प्रयास किया। जिससे वह फाटक में फंस गया। फाटक में फंसने के बाद एक तरफ का फाटक टूटकर बिजली के तारों में जा फंसा। फाटक के टूटने की सूचना रेलवे स्टेशन व अन्य अधिकारियों को दी गई सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों के रूट करवाए डायवर्ट
मामले की सूचना मिलने के बाद रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से ट्रक का पता लगाने का प्रयास किया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं स्थानीय पुलिस ने ग्वालीशन रोड बाईपास चौक व छुछकवास चौक से वाहनों का रूट डायवर्ट किया। नेशनल हाईवे के बाद क्षेत्र का यह सबसे अधिक व्यस्त रोड है। करीब साढ़े दस बजे फाटक को खोला गया। उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
अधिकारी का कहना
सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक ट्रक चालक ने जल्दबाजी के चक्कर में फाटक तोड़ दिया। जिससे फाटक का पाइप बिजली की तारों में जा फंसा। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फाटक ठीक होने के बाद यातायात सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

- सत्यवान, रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी, झज्जर।

फाटक के नीचे से साइकिल लेकर निकलता व्यक्ति। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें