फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर यूनियन कल हड़ताल पर

Sun, 07 Jun 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर में शुक्रवार को डीसी के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद अब ट्रांसपोर्टर आरपार के मूड में हैं। शनिवार को परनाला रोड स्थित बहादुरगढ़ पब्लिक कै रियर यूनियन में हुई बैठक में ट्रांसपोर्टर जमकर गरजे।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर बोले, पेट की लड़ाई है, जान भी दे देंगे पर गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोमवार को सभी यूनियनों के ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर रहेंगे।

बाहरी वाहनाें के हस्तक्षेप को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार पांच जून को उपायुक्त अंशज सिंह ने झज्जर में ट्रांसपोर्टर-उद्यमियों की बैठक ली थी।

ट्रांसपोर्टरों को उम्मीद थी कि इस बैठक में उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। मगर बैठक में कुछ खास नहीं हुआ, केवल पहले जैसी स्थिति बनाए रखने की हिदायतें दी गई।
विज्ञापन


बेनतीजा रही इस बैठक से ट्रांसपोर्टरों की सभी उम्मीदें धराशायी हो गईं। इसी सिलसिले में शनिवार की सुबह परनाला रोड स्थित बहादुरगढ़ पब्लिक कैरियर यूनियन की बैठक हुई। प्रधान सतबीर राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी 14 यूनियनों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों ट्रांस्पोर्टर पहुंचे।

बैैठक में ट्रांसपोर्टर जमकर गरजे। ट्रांसपोर्टर एकता जिंदाबाद के नारे लगे। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के खिलाफ चल रही गतिविधियों के लिए कुछ उद्यमियों पर आरोप भी लगाए गए।

ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि शहर के 80 प्रतिशत फैक्टरी संचालक यूनियनों से सहमत हैं। सिर्फ कुछ लोग ही राजनीतिपूर्वक दूसरों को गुमराह कर रहे हैं, क्योंकि शीघ्र ही बीसीसीआई के चुनाव जो होने वाले हैं।

...तो कहां जाएंगे ट्रांसपोर्टर
प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि झज्जर में हुई बैठक ने तो उन्हें कमजोर करने का प्रयास किया। यदि यूनियन के ट्रांसपोर्टर बाहरी वाहनों को पकड़ते हैं तो प्रशासन हमारे खिलाफ कार्रवाई करेगा। यह सरासर गलत है।

अब तो कुछ उद्यमी गलत कर रहे हैं। यदि रोक-टोक नहीं होगी तो सभी उद्यमी टैक्स बचाने के चक्कर में बाहरी वाहनाें का इस्तेमाल करेंगे। ऐसा हुआ तो यहां के ट्रांसपोर्टर कहां जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर एक हैं। उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है, पेट की इस लड़ाई में जान भी दे देंगे।

नाइंसाफ ी कतई बर्दाश्त नहीं
ट्रांस्पोर्टर मनोज मान सिद्धीपुर ने कहा कि पिछले कई दशकों से बहादुरगढ़ में ट्रांसपोर्ट यूनियन हैं। मगर प्रशासनिक अधिकारी यूनियनों को नहीं मानते। हमें उद्यमी या प्रशासन से कोई शिकवा नहीं।

हम भी ये चाहते हैं कि भाईचारा बना रहे, लेकिन नाइंसाफ ी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे इसके लिए जान ही क्यों न देनी पड़े। ट्रांस्पोर्टर हर शर्त मानने को मंजूर हैं, बस प्रशासन बाहरी वाहनाें के इस्तेमाल पर रोक लगा दें। वे तो खुद विवाद सुलझाना चाहते हैं।

कृषि मंत्री, विधायक, उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी, एसपी और उप अधीक्षक सभी से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा, इसलिए अब वे आरपार के लिए तैयार हैं।

बैठक में सभी तमाम यूनियनों के जगबीर दलाल, महेश शर्मा, जितेंद्र, तकदीर सिंह, अशोक राठी, रामकुवार दलाल, राज कुमार सोलधा, रविंद्र प्रधान, भूपेंद्र, जोरा सिंह, सुरेश राठी, जग्गू, सुरेश पंडित और राजकुमार पुन्हानी सहित अन्य प्रतिनिधि एवं ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।

बेशक प्रशासन यूनियनों को न माने। बहादुरगढ़ में कई दशकों से यूनियन हैं और आगे भी रहेंगी। जब तक बाहरी वाहनों का इस्तेमाल नहीं रुकता, ट्रांसपोर्टर चुप नहीं बैठेंगे। सोमवार 8 जून को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल होगी। उसी दिन मीटिंग कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। -सतबीर राणा, प्रधान ट्रक यूनियन परनाला रोड
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें