फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीला से तीन टाइटल जीतकर लाए धीरज

Sat, 06 Jun 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रहने वाले धीरज शर्मा ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में हाल ही में हुई मिस्टर युनाइटेड कॉटिनेंट्स प्रतियोगिता से 3 टाइटल जीते। वह शुक्रवार को अपने घर लौटे हैं। धीरज एक कुशल आर्किटेक्ट व इंटीरियर डिजाइनर हैं।
विज्ञापन

अपने जज्बे व मेहनत के फलस्वरूप उन्होंने रूबरू मिस्टर इंडिया ग्लोबल प्रतियोगिता में मिस्टर युनाइटेड कांटिनेंट्स इंडिया का खिताब जीता था।

उसी आधार पर उन्होंने इस अंतर्राष्ट्र्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की राह हासिल की। पंद्रह दिनों तक चलने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 49 देशों ने भाग लिया था।

वह प्रतिदिन विभिन्न अलग-अलग प्रतियोगिताओं से गुजरे और खुद को एक मजबूत दावेदार साबित करते हुए टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। साथ-साथ बेस्ट रनवे और बेस्ट बरांग का टाइटल भी हासिल किया।
विज्ञापन


रूबरू ग्रुप के संचालक संदीप ने बताया कि धीरज शर्मा की नेशनल ड्रेस को भी दर्शकों व निर्णायकों ने पसंद किया। उनके उस भारतीय परिधान को इस कदर पसंद किया गया था की प्रतियोगिता खत्म होने के अगले ही दिन एक पत्रकार ने उसे खरीदने की जिज्ञासा दिखाई।
विज्ञापन


अपनी संस्कृति की इस चाहत को देखकर धीरज उस भारतीय परिधान को उस व्यक्ति को उपहार स्वरूप दे आए। धीरज के शांत स्वभाव की सभी प्रतिभागी सराहना करते थे।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन ब्लू सर्कल इवेंट्स एंड मैनेजमेंट की डायरेक्टर मेलीन मिरांडा ने किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें