बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात थाना बनाया गया है। केएमपी पर आसौदा टोल के नजदीक अब हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
26 जनवरी को थाने का उद्घाटन एसपी डॉ. अर्पित जैन ने किया। केएमपी पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य को लेकर थाना स्थापित किया गया है। निरीक्षक धर्मवीर सिंह को थाना प्रबंधक यातायात पुलिस आसौदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर डीएसपी बहादुरगढ़ धर्मवीर सिंह, डीएसपी झज्जर गुलाब सिंह, एसएचओ थाना आसौदा निरीक्षक मनोज कुमार, एसएचओ ट्रैफिक थाना आसौदा निरीक्षक धर्मवीर व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
-फोटो 57 : एसपी डॉ. अर्पित जैन ने किया टै्रफिक थाने का उद्घाटन।
-