फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नूना माजरा गांव के नजदीक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नूना माजरा गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उत्तर प्रदेश के कासगंज के लक्ष्मीनंगला का रहने वाला ओमबीर इन दिनों नूना माजरा गांव के पास रह रहा था। वह ट्रैक्टर पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बताया गया है कि जब वह ट्रैक्टर लेकर डाबौदा खुर्द गांव की ओर से खाद लेने के लिए जा रहा था तो बीच रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई, उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें