फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिनों से धधक रही पीवीसी गोदाम की आग से निकल रहा जहरीला धुंआ, नोटिस जारी

Tue, 05 Nov 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अवैध पीवीसी मार्केट में तीन दिन पहले लगी आग से मंगलवार को भी धुआं उठता रहा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन दिन पहले बहादुरगढ़ बाईपास के नजदीक बालौर में अवैध पीवीसी गोदाम में आग लग गई थी और मंगलवार को भी यहां आग धधक रही है। यहां दिनभर जहरीला धुआं उठता रहता है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण पाया था, लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी। अब हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़ नेशनल हाइवे पर उड़ रही धूल और अवैध पीवीसी मार्केट को लेकर बीडीपीओ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

प्लास्टिक के कबाड़ में घटना के तीन दिन बाद हल्की आग धधक रही है। यहां से उठता धुआं न केवल शहर की आबोहवा को प्रदूषित कर रहा है बल्कि इससे यहां फिर आग भड़कने की आशंका बनी हुई है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एनएचएआई और बीडीपीओ को नोटिस जारी किए गए हैं। बाईपास पर बालौर गांव के निकट खेतों में छोटे-छोटे कई पीवीसी के गोदाम थे। यहां गत दो नवंबर को अचानक आग लग गई थी। प्लास्टिक और रबड़ आदि का स्क्रैप होने के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल विभाग ने आग पर काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण पाया था, लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ सकी।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर उड़ रही धूल और अवैध पीवीसी मार्केट को लेकर बीडीपीओ को नोटिस दिए जाएंगे।
- अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें