फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकार की नीतियां बताईं, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक व अन्य। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 में रोहिल्ला धर्मशाला में सोमवार को भाजपा नेत्री बाला काकरान के नेतृत्व में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर राठी ने शिरकत की। उन्होंने पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर भी महिलाओं को प्रेरित किया।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, वाइस चैयरमैन पालेराम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मवीर राठी ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर जरूरतमंद लोगों को मिल सके। इसको लेकर प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। साथ में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कौशिक ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलों, कांग्रेसी व अन्य विपक्षी पार्टियां जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता उनकी हकीकत जानती हैं।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज भी सशक्त और विकसित बनेगा। हमें अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जहां जागरूक किया, वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर वाइस चैयरमैन पालेराम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र, पार्षद अन्नू अनिल सिंघल, पार्षद राजेश तंवर, राजबाला, सैन समाज प्रधान संजय सैन, राजपाल छिल्लर, धर्मशाला प्रधान राजबीर रोहिल्ला, विद्या, सरोज, मीना, कृष्णा, बाला रानी, संतोष, कांता, सविता डाबला, राजेश, नेहा पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें