फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताड़ना से तंग दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की कॉलोनी पटेलनगर में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। उसका शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की बहन ने अपनी बहन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप अपने जीजा पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांव चांचर पचपंयका की रूपा का विवाह करीब छह साल पहले जिला सम्सतीपुर जिला के गांव सुमनाह निवासी लालटुन के साथ हुआ था। रूपा को दो बच्चे हैं। रोजगार के लिए यह परिवार सप्ताहभर पहले बहादुरगढ़ आकर रहने लगा। यहां फिलहाल पटेलनगर की गली नंबर-5 में रहता है। रूपा की दिल्ली के महरोली में रहने वाली बहन सोनी ने बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रूपा को उसका पति लालटुन हमेशा तंग करता था। वह अक्सर पिटाई भी करता था। उसने बताया कि 28 नवंबर रविवार की सुबह उसको पता चला कि बहन रूपा ने रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सूचना पाकर वह पटेल नगर बहादुरगढ़ पहुंची। यहां रूपा के पड़ोस में रह रही उनके ताऊ की लड़की रीना ने उसको सारी बात बतलाई। एसएचओ नर सिंह के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें