फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल को स्वस्थ रखने के बताए गुर

विज्ञापन
संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते डॉ. मनीष शर्मा। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
उजाला सिग्नस ग्रुप द्वारा संचालित ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर संगोष्ठी करवाई गई। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत वर्मा ने लोगों को बदलती जीवन शैली के दौर में खानपान में सावधानी बरतने के साथ स्वस्थ रहने के लिए गुर बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के समय में हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है। देश में 25 से 60 साल तक के आयुवर्ग के लोग इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के मुताबिक सबसे ज्यादा मौत दिल की बीमारियों की वजह से होती हैं। हृदय रोग कई तरह से हो सकता है। ये कई तरह से परेशान कर सकतो है और इसके लक्षण भी अलग-अलग हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि आज के समय में हृदय रोगियों की संख्या आए दिन तेजी से बढ़ रही है। इस कारण कई लोगों की असमय मृत्यु तक हो जाती है। कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी विकार सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हृदय रोगों के तेजी से बढ़ने के कारण इसके प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है ताकि इस बीमारी से दूर रहा जा सके। सही समय पर सही उपचार रोगों से निपटने के लिए आवश्यक होता है। इसके लिए जरूरी है कि हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाएं और उनका सख्ती से पालन किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन शर्मा, युवा समाजसेवी प्रवीन कुमार सोनू, गीता डिरोलिया, बबीता दहिया, कामिनी कायस्थ, संतोष, सतेंद्र दहिया व मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें