फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से हजारों की नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से हजारों की नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। उपमंडल के गांव जरदकपुर में एक मकान से हजारों रुपये की नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए। वारदात के दौरान चोर को मकान में रहने वाली महिला ने देख लिया, लेकिन चोर सामान लेकर भागने में कामयाब हो गया। चोर की पहचान महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति के तौर पर करते हुए पुलिस में शिकायत दी है। कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरिता पत्नी बिजेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात में वह मकान में अपने बच्चों के साथ सो रही थी तो साथ वाले कमरे में कुछ आवाज सुनकर वह दौड़ी। कमरे के अंदर गांव का ही एक व्यक्ति चोरी कर सामान एकत्रित कर रहा था। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह उसके साथ मारपीट करते हुए सामान को लेकर भागने में कामयाब हो गया। महिला के अनुसार उसके मकान से करीब 70 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, सोने की चेन और कानों के बाले चोरी कर लिए गए हैं। बादली थाना के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें