फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलेट मोटरसाईकिल से पटाखा बजाने वालों की खैर नहीं

Thu, 28 Mar 2024 09:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। युवाओं को बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने का शगल भारी पड़ सकता है। पकड़े जाने पर मोटा जुर्माना होगा। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मयंक मिश्रा के निर्देशानुसार व एसीपी (यातायात ) अखिल कुमार के नेतृत्व में बहादुरगढ यातायात पुलिस बुलेट बाइक पर घूमकर हुडदंग मचाने वाले युवकों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। वीरवार को बहादुरगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 146 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

थाना यातायात प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि बुलेट बाइक पर पटाखा छोड़ने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुलेट बाईक पर साइलेंसर वही होना चाहिए जो कम्पनी द्वारा सर्टिफाइड है। ऐसे दुकानदार या मिस्त्री जो बुलेट मोटरसाइकिल पर साइलेंसर बदलने का काम करते हैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को यातायात पुलिस ने ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान किए और इम्पाऊंड भी की गई। बुलेट मोटरसाईकिल पर पटाखा बजाने पर 33 हजार का चालान भी किया। आरएसओ सतीश शर्मा ने वाहन चालकों से आह्वान करते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें