फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध हथियार समेत एक आरोपी काबू

Thu, 28 Mar 2024 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए वन बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार समेत एक युवक को काबू किया है। उसके खिलाफ थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान मांडोठी निवासी सचिन के रूप में हुई है। सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम थाना आसौदा के एरिया में तैनात थी। टीम को सूचना मिली कि सचिन निवासी मांडोठी अवैध हथियार लिए हुए हैं और वह मांडोठी गौशाला की तरफ जाएगा। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें