फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदाताओं ने इस बार नोटा पर कम, प्रत्याशियों पर ज्यादा किया भरोसा

Wed, 05 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 18वीं लोकसभा के परिणाम सबके सामने आ चुके हैं। झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। पिछले दो लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं ने नोटा पर कम बल्कि प्रत्याशियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। झज्जर की चारों विधानसभाओं की बात करें तो इस बार नोटा को नाममात्र के वोट मिले हैं जबकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में इससे काफी अधिक वोट नोटा को मिले थे।
विज्ञापन

इस बार के आंकड़ों पर नजर डालें तो चारों विधानसभा में इस बार 940 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 2021 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था, जबकि 2019 में 1061 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता ने किया है। यहां से 374 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है, जबकि 2014 में 631 और 2019 में 348 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। 2019 के मुकाबले इस बार ज्यादा लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है, जोकि 2014 के मुकाबले यह संख्या काफी कम है। इसी प्रकार झज्जर विधानसभा से नोटा का प्रयोग केवल 226 लोगों ने किया है जबकि 2014 में 464 और 2019 में 245 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। इसी प्रकार से बेरी विधानसभा क्षेत्र से इस बार 144 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है, जबकि 2014 में 436 और 2019 में 216 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। बादली विधानसभा क्षेत्र से इस बार 196 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है, जबकि 2014 में 490 और 2019 में 252 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें