फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबाॅल सीनियर लीग चैंपियनशिप का फाइनल आज

Wed, 05 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। फुटबाॅल खेल मैदान में हरियाणा फुटबाॅल एसोसिएशन की ओर से हरियाणा सीनियर लीग चैंपियनशिप (पुरुष ) का फाइनल मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा।
विज्ञापन

28 दिन चली लीग में भूना फतेहाबाद और हीरो यूनाईटेड की टीम ने फाइनल में स्थान बनाया है और दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। 12 मई को बादली में शुरू हुई लीग में प्रदेश की कुल 8 क्लब की टीमों ने भाग लिया, जबकि 52 मैच खेले गए।
विज्ञापन

लीग संचालन में फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव अशोक गुलिया, जींद फुटबाॅल संघ के सचिव आनंद इसो, फरीदाबाद एसोसिएशन के सचिव रविंद्र भाटिया, फतेहाबाद सचिव राजेश डीपी, हिसार फुटबाॅल एसोसिएशन के सचिव संदीप दलाल, विक्की गुलिया, रामभक्त ठेकेदार, नरेश जहांगीरपुर और अशोक ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें