फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों की जीत ने विपक्षियों को आइना दिखाया : नायब सैनी

Tue, 05 Dec 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत ने विपक्षी दलों को आइना दिखाने का काम किया है। केंद्र सरकार के कामकाज से खुश होकर व पीएम मोदी में विश्वास जताकर ही जनता ने तीन राज्यों में भाजपा को सत्ता सौंपी है। नायब सैनी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झज्जर पहुंचे थे। वह रविवार देर शाम को बादली रोड स्थित पुष्कर एजेंसी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सेंट्रल चाइल्ड एंड एडोलोसेंट वेलफेयर बोर्ड और इम्प्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन हरियाणा के सदस्य तारेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नायब सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जो नीतियां है, उससे आम जनता को काफी फायदा पहुंच रहा है। इससे आम जनता खुश है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने भारत विकसित यात्रा के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का दिया जा रहे लाभ की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कांता देवी, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, गोपाल, प्रमोद बंसल, महेंद्र, कृष्ण गुलिया, सुरेंद्र भराना, विजय बिरधाना, प्रवीण भराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें