फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आई लव रोहतक के नाम से बने सेल्फी प्वाइंट 7 फीट ऊंचे बनेंगे

विज्ञापन
36-जाट कॉलेज के पास से हटाया गया आई लव रोहतक नाम से बना सेल्फी प्वाइंट । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। आई लव रोहतक के नाम से बने सेल्फी प्वाइंट की ऊंचाई अब और बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। नगर निगम की ओर से शहर के सुंदरीकरण के लिए सिंचाई विश्राम गृह और जाट कॉलेज के पास बनाए गए सेल्फी प्वाइंट को करीब 3 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

इसकी ऊंचाई कम होने के चलते इसके क्षतिग्रस्त होने के मामले भी सामने आए। इसके चलते नगर निगम की ओर से अब 7 फीट ऊंचाई पर ये सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार ने बताया कि इन दोनों जगह बनाए सेल्फी प्वाइंट की ऊंचाई 3 की बजाय 7 फीट की जाएगी। इसी कारण दोनों स्थानों से सेल्फी प्वाइंट हटाए गए हैं। ऊंचाई बढ़ाने का कार्य पूरा होने पर सेल्फी प्वाइंट फिर से स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें