फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों की चपेट में आई कंबाइन, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग पर ट्रैक्टर से काबू करने का प्रयास करता किसान। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
लुकसर गांव में दो किसानों की तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। तेजपाल पुत्र उमेद सिंह और अनिल पुत्र सतबीर अपने खेतों को कंबाइन मशीन से गेहूं निकलवा रहे थे। इसी दौरान कंबाइन मशीन खेतों से गुजर रही हाईटेंशन तारों को छू गई।
तारों से चिंगारियां शुरू हो गई और इन्हीं चिंगारियों से गेहूं की फसल में आग लग गई। कंबाइन ऑपरेटर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग पूरे खेत में फैल गई। किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। खेतों में लगी आग को काबू करने के लिए करीब 15 ट्रैक्टरों का सहारा लिया गया। लेकिन इस दौरान तेजपाल और अनिल के करीब तीन एकड़ गेहूं जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक किसानों के अरमान जल चुके थे। किसानों ने बताया कि फसल पूरी तरह से सूखी हुई थी जिसके चलते आग बहत जल्द पूरे खेत में फैल गई। आग को काबू करने मे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास किए मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तीन एकड़ फसल नष्ट होने से दो किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें