फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाई जाएगी : लोगेश कुमार

Fri, 13 Sep 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
13jjrp07- पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय स्थित पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार के कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि शहर को जाम से निजात दिलाई जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया दो माह के दौरान साइबर क्राइम के मामलों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 5710778 रुपये की रिकवरी की गई है। साइबर क्राइम के मामलों को सुलझाने में झज्जर का नाम हरियाणा में तीसरे नंबर पर है।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस लगातार जिले भर में आमजन और वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर रही है और मोटरसाइकिल स्कूटी चालकों से भी हेलमेट लगाकर यात्रा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें