29jjrp21- लघु सचिवालय में बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य न्यायिक दं
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एमडीडी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव विशाल ने किया।उन्होंने बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ यात्रा झज्जर शहर के अलग-अलग चौराहों से गुजरती हुई कैमलगढ़, बीर सुनार वाला, भदानी गांव में पहुंची। विदित रहे कि यह बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा झज्जर जिले में 15 दिनों तक अलग-अलग गांव में जाएगी और बाल विवाह रोकथाम का संदेश देंगी।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव विशाल ने कहा कि बाल विवाह लड़के लड़कियों के सर्वांगीण विकास में बाधक है इसलिए इस कुप्रथा को मिटाना जरूरी है। जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने कहा समाज का विकास तभी माना जाता है जब वहां के किशोर-किशोरियों, युवक-युवतियां अपने पैरों पर खड़े हों।
मौके पर भदानी गांव की सरपंच ज्योति, पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर, जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, पूनम डागर, सरपंच मीना मौजूद रहे।