29jjrp01- पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सफाई करते प्रशिणार्थी और स्
झज्जर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विशेष सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर-सेटी के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने शुरुआत की। इसमें स्टाफ सदस्यों, प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ की गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मिलकर संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की, प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर पृथक्करण किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मौके पर संस्थान से सतपाल सिंह, आशीष शर्मा, रेखा, शशि कुमार, सुरेंद्र मौजूद रहे। निदेशक ने बताया कि जल्द ही सिलाई का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। स्वरोजगार हेतु आरसेटी पुरानी तहसील में पंजीकरण करवा सकते हैं।