फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू, आढ़ती कर रहे खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। वीरवार को किसान करीब डेढ़ सौ क्विंटल सरसों को लेकर पहुंचे। फिलहाल आढ़तियों की ओर से सरसों की निजी खरीद की जा रही है। वीरवार को करीब 4 किसान 150 क्विंटल सरसों लेकर मंडी परिसर में पहुंचे। आढ़तियों की ओर से बोली लगाकर 6650 रुपये प्रति क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
विज्ञापन

आगामी 21 मार्च को सरकार की ओर से खरीद की शुरुआत की जाएगी, लेकिन इससे पहले ही आढ़तियों की ओर से सरसों की खरीद की जा रही है और सरकारी भाव से ज्यादा भाव आढ़ती किसानों को दे रहे हैं। वही मार्केट कमेटी की ओर से मुख्य गेट पर गेट पास काटने के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। मंडी प्रबंधन की ओर से बिजली, पानी के प्रबंध के साथ-साथ और शेड की साफ सफाई भी करवा दी गई है। मंडी सुपरवाइजर अमरजीत सिंह ने बताया कि चार गेट पास वीरवार को काटे गए हैं और मंडी में सरसों की खरीद आढ़तियों की ओर से की जा रही है। इसके अलावा आगामी दिनों में सरसों की बंपर खरीद होने की संभावना जताई जा रही है।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतवीर सिंह मल्हान ने कहा कि किसानों की ओर से सरसों की आवक शुरू हो गई है। आढ़तियों ने भी सरसों खरीद की पूर्ण तैयारी कर ली है। आढ़तियों की ओर से निजी खरीद की जा रही है और भाव भी किसानों को सरकारी भाव से अच्छे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की प्रतिक्रिया
सरसों को अच्छा भाव सरकार दे या आढ़ती, किसान अपनी फसल को फायदे में ही बेचेगा। बेमौसमी बारिश ने पहले की किसान की कमर तोड़ कर रख दी है। जहां भी भाव अच्छा मिलेगा वही फसल बेची जाएगी।
- संदीप गहलावत, रायपुर
तीन एकड़ की सरसों लेकर आया हूं और आते ही बोली पर बिक गई। कोई परेशानी नहीं हुई। भाव भी बढ़िया मिल गए है।
- रामधन
मंडी में बढ़िया भाव में सरसों बिक गई। मेरे को कोई भी परेशानी नही हुई है। आढ़तियों ने आते ही बोली लगाकर सरसों को खरीद लिया।
- नवीन कुमार।
सरसों के बढ़िया भाव किसान को जहां पर मिलेंगे वहीं बेचने के लिए जाएंगे। झज्जर की मंडी में आढ़तियों की ओर से सरसों को खरीदा गया है। बेमौसमी बारिश से सरसों में काफी नुकसान हुआ है। सरकार से अच्छे भाव आढ़ती किसानों को दे रहे है।
- मंजीत सिंह।
वर्जन
अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो गई है। आढ़ती निजी तौर पर खरीद कर रहे हैं। सरकारी खरीद 21 मार्च को होने की संभावना जताई जा रही है। मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां दुरुस्त हैं।
विज्ञापन

- विजय कुमार, सह सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें