-फोटो 80 : एचएल सिटी स्थित शाइनिंग स्टार अकादमी में शुरू हुई प्रतियोगिता। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। 92वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप एचएल सिटी स्थित शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुई। इसमें देशभर से 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप 27 जनवरी तक विभिन्न बिलियर्ड्स एवं स्नूकर श्रेणियों में जारी रहेगी।
इसके उद्घाटन पर बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालासुब्रमणियन, सुनील बजाज महासचिव समेत कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एचल सिटी की चेयरपर्सन शैलजा जून व बीएसएफआई के पूर्व अध्यक्ष राजन खिनवसरा उपस्थित रहे।
इस चैंपियनशिप में देश के शीर्ष क्यूइस्ट्स भाग ले रहे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया है। इनमें पद्म भूषण व 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी, अर्जुन पुरस्कार विजेता आदित्य मेहता, पूर्व विश्व चैंपियन एस श्रीकृष्णा समेत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।