फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मिले दस नए संक्रमित, एक ठीक हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो दिन में 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिस प्रकार से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग के कार्य को बढ़ाया गया है। उस प्रकार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दस नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि एक मरीज ठीक हुआ। जिले में अब तक 18893 कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। जिनमें से 18519 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 336 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक मौत हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों में से एक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिले के 37 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिन पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण के 38 मरीज बचे हुए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से 1609 लोगों के एक दिन में सैंपल एकत्रित किए गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
वर्जन
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। अब 15 से 18 साल के बच्चों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूरी तरह सावधान रहना होगा। कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें