फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबॉल महाकुंभ में पानीपत, झज्जर और बादली की टीम अगले दौर में

Sun, 24 Dec 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन कड़े मुकाबले हुए। इसमें झज्जर, खेड़ी जट्ट, हनुमान क्लब बादली, शिवाय पानीपत, झज्जर की टीमों ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दिल्ली की मुंडेला, डाबौदा, करनाल की टीम अपने मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। विजेता टीम को एक लाख, उपविजेता को 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पहला मुकाबला पानीपत की सिवाय और करनाल के बीच खेला गया। मैच में शुरू से ही पानीपत की टीम ने दबाव बनाया और दो गोल दागकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दूसरा मैच खेड़ी जट्ट ने मुंडेला को हराकर जीत लिया। मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। वहीं एक मैच लोवा और डाबौदा के बीच हुआ। दोनों ही टीम स्थानीय होने के चलते दर्शकों के मनोरंजन का केंद्र बनी। मैच का फैसला दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय में नहीं हो सका। बाद में पेनल्टी शूट आउट दिया गया, इसमें लोवा की टीम ने मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स सोसायटी के प्रधान विक्की, रामभगत, अशोक शोकी, मास्टर रणबीर गुलिया, संदीप बादली, संजय कबलाना, महेन्द्र सिंह, सोनू, मोनू और जसबीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण और फुटबाल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और पंजाब सहित कई क्लबों ने भाग लिया है। गोवा पुलिस, रिलायंस क्लब की टीमों सहित कुल 44 टीमों ने भागीदारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें