विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि व अन्य।
बहादुरगढ। मेपल बेयर कैनेडियन स्कूल में क्रिसमस डे के मौके पर बेबी शो के का आयोजन किया गया। अभिभावक अपने नन्हे मुन्ने बच्चों को आकर्षक ड्रेस पहना कर स्कूल में पहुंचे।सेंटा बने बच्चों ने उपहार बांटे। अभिभावक और शिक्षकों ने उन्हें दुलारा। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेजे इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीवन ज्योति हॉस्पिटल) की डायरेक्टर डॉ. ज्योति मलिक मौजूद रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अमनदीप भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल निदेशिका डॉ. सुनीता शर्मा ने डॉ. ज्योति मलिक व एडवोकेट अमनदीप भारद्वाज का स्वागत किया। डॉ. ज्योति मलिक ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें क्रिसमस की बधाई दी एवं अलग अलग कैटेगरी में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल निदेशिका डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि बेबी शो में 6 महीने से लेकर 3 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मोस्ट एक्टिव बेबी, फ्रेंड लिस्ट बेबी, मोस्ट स्टाइलिश बेबी, मोस्ट हेल्थीएस्ट बेबी, मोस्ट ग्रूमेड बेबी, सनिएस्ट स्माइल व शो स्टॉपर बेबी आदि कैटेगरी बनाई गई।
आकर्षक ड्रेस में स्कूल पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चों ने इन कैटेगरी वाइज भाग लिया। कैटेगरी वाइज अलग-अलग प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति देने वाले बच्चों को चुना गया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छोटे बच्चों द्वारा रैंप वॉक, रैपिड फायर, डांस, फन गेम्स के माध्यम से सुंदर व मनमोहक प्रस्तुतियां अपनी माताओं के साथ दी गई। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने आकर्षक डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मेपल बेयर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अभिभावक एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सेंटा की वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने सभी को टॉफियां चॉकलेट व उपहार बांटे। कार्यक्रम में मंच का संचालन अध्यापिका उपवन गर्ग द्वारा किया गया। इस मौके पर दीक्षा मदान, महिमा धवन, मीनाक्षी पालीवाल, निधि छिल्लर, उपवन गर्ग, प्रोमिला कौशिक उपस्थित रहे।