फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवाओं ने ठिठुराया, सात डिग्री पहुंचा तापमान

Wed, 20 Dec 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दो दिनों से चल रही तेज हवाओं ने अब दोपहर को भी ठंड का अहसास करा दिया है। तेज धूप में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। हवाओं के चलते तापमान दो डिग्री लुढ़क गया है। मंगलवार को न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 से 22 दिसंबर के बीच तापमान इसी स्तर पर बना रहेगा। हल्का कोहरा भी हो सकता है। अगले कुछ दिनों में हवाएं तेज रहेंगी। मंगलवार को भी हवाओं की गति 15 से 16 किलोमीटर की रही। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से अब मैदानी इलाकों में दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 44 से 100 प्रतिशत है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। 20 से 22 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान इसी तरह का बना रहेगा। 23 और 24 दिसंबर से फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा। वहीं दो दिनों से दोपहर के समय होने वाली ठंड के बाद अब बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
एक्यूआई 256, घुटने लगा दम
ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। मंगलवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 256 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से 21 दिसंबर तक प्रदूषण का स्तर कम होने के आसार भी नहीं हैं। मंगलवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रही, लेकिन सुबह से शाम तक प्रदूषण का स्तर नहीं घटा। सुबह 8 बजे प्रदूषण का स्तर 259 पर रहा। शाम 4 बजकर 5 मिनट पर प्रदूषण तीन अंक घटकर 256 पर पहुंचा। 21 दिसंबर के बाद प्रदूषण का स्तर कम होने के आसार हैं। मंगलवार को नॉर्थ वेस्ट दिशा से हवाएं चलीं। इनकी गति 15 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। 20 दिसंबर को 12 से 16 किलोमीटर व 21 दिसंबर को इनकी गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहेगी।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार भी ठंड का अहसास हुआ और रात ठंडी रही। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान घटेगा है। दिसंबर में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली के मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। 22 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनेगा और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 22-23 दिसंबर को फिर से मौसम में आंशिक बदलाव होगा। सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना रहेगी और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। नमी की मात्रा बढ़ने से कोहरा अधिक होगा और तापमान में गिरावट आएगी। तीन-चार दिनों के लिए ठंड अपने तीखे तेवर दिखाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें