फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि भारत भूषण निवासी भट्टी गेट झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने तलाव रोड अंडरपास के नजदीक खेतों में मकान व किराना की दुकान बना रखी है। 3 जुलाई की सुबह जब वह अपनी दुकान पर गया तो दुकान के पीछे का शटर टूटा हुआ था। दुकान से नकदी, डीवीडी, एलईडी और सामान चोरी हुआ पाया गया। शिकायत पर थाना सदर झज्जर में अज्ञात के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। थाना में तैनात मुख्य सिपाही विश्व प्रकाश की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पूछताछ में पहचान अमित निवासी आर्य नगर झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी के उपरोक्त मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें