फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी में सफलता पर शैली का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 308वां रैंक हासिल करने वाली गांव खरहर की बेटी शैली राठी का गांव खरहर में अभिनंदन किया गया। शैली को खुली जीप में बैठाकर गांव में सम्मान स्थल तक लाया गया और फूलमालाएं व फूलों के गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शैली राठी के माता पिता व अन्य परिजनों का भी स्वागत किया गया। शैली को गांव की तरफ से एक लाख, एक हजार की धनराशि भेंट कर सम्मान किया गया। शैली राठी को सम्मानित करते हुए गांव के पूर्व सरपंच अशोक राठी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है शैली ने यूपीएससी की परीक्षा में 308वां रैंक हासिल करके यह साबित भी कर दिया है। इस परीक्षा में पूरे देश से लाखों विद्यार्थी परीक्षा देते हैं और इतने बड़े स्तर की परीक्षा में गांव की बेटी शैली ने सफलता हासिल कर गांव खरहर का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
इस अवसर पर नरसिंह पहलवान प्यारे मिस्त्री, नेहरू ठेकेदार, पूर्व प्रधान बिजेंद्र, रविंद्र राठी, नरेश थानेदार, सुरेंद्र राठी, मोहित राठी, जगबीर मोटा, राकेश पहलवान, रमेश राठी, रणबीर प्रधान परनाला, आजाद सिंह निवर्तमान सरपंच दहकोरा, गोशाला कमेटी डीघल, गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ सदस्यों सहित समस्त ग्रामवासियों ने शैली राठी का यूपीएससी पास करने पर स्वागत व सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें