फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election 2024: निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून को झटका, कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्काषित

Tue, 24 Sep 2024 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं। अब कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजेश जून को कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए निष्काषित कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राजेश जून के निष्कासन का पत्र जारी किया गया है, जिसमें उन्हें पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल, राजेश जून बहादुरगढ़ विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने मौजूदा विधायक राजेंद्र जून को प्राथमिकता देते हुए उन्हें टिकट दिया। टिकट न मिलने से नाराज राजेश जून ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की और अपना नामांकन भी दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ यह कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


राजेश जून ने कांग्रेस के इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह पहले ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके हैं और अब निर्दलीय चुनाव लड़कर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि बहादुरगढ़ की जनता के हित में उन्होंने यह निर्णय लिया है और वह चुनावी मैदान में डटे रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें