एसडीएम ने सुनीं उद्यमियों की समस्याएं
समस्याओं समाधान के लिए सुझाव मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। उप मंडल अधिकारी (नागरिक) ने कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की बैठक में जिले के उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान का आश्वासन दिया गया।
कोबी की कोर कमेटी की बैठक में उद्यमियों ने एसडीएम भूपेंद्र सिंह के समक्ष झज्जर के सभी 19 औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। वाटर लॉगिंग, गलियों व पार्कों से कचरे का उठान न होने, पार्क व सड़कों की खराब हालत, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और जलनिकासी आदि की समस्याएं बताईं। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगा। उन्होंने सभी समस्याओं को जिले के संबंधित अधिकारियों और पत्र की कॉपी जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार तक भेजने का आश्वाशन भी दिया।
कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को सुझाव दिए। बैठक में विपिन बजाज, प्रदीप कौल, अशोक कुमार मित्तल, शिव शंकर गुप्ता, सुभाष गुप्ता, महेश गुप्ता, नितिन सरीन, सतीश अग्रवाल, आरएम भार्गव, दीपक शर्मा, राजेश गोयल, सुशील पारीक, अमृत गोयल व लालेंद्र आदि उपस्थित थे।