फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कॉर्पियो चालक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पति घायल, पत्नी की मौत

Tue, 09 Jul 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर दहकोरा मोड़ के पास स्काॅर्पियो गाड़ी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को रोहतक के पीजीआईएमएस में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान बबीता निवासी इस्माइला हरियाणा रोहतक के रूप हुई है। शिकायतकर्ता इस्माइला निवासी राजबीर ने बताया कि 8 जुलाई की सुबह वह और उसकी पत्नी बबीता गांव दहकोरा जाने के लिए घर से चले थे। बाइक वह चला रहा था और उसकी पत्नी पीछे बैठी थी। गांव दहकोरा में अपना काम निपटाकर वापस घर के लिए चले थे, जब रोहतक-दिल्ली रोड से दहकोरा मोड़ से करीब सौ मीटर आगे बहादुरगढ़ की तरफ पहुंचे तो पीछे से आए स्काॅर्पियो चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह और उसकी पत्नी बबीता बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उसने देखा कि टक्कर मारने वाली गाड़ी स्काॅर्पियो थी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। उसकी पत्नी बेहोश हो गई। उसे व उसकी पत्नी को राहगीरों ने संभाला और उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। स्काॅर्पियो गाड़ी चालक ने लापरवाही व तेजगति से वाहन चलाते हुए यह एक्सीडेंट किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। आसौदा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें