फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया शहर में पथ प्रदर्शन

Tue, 11 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
पथ संचलन - फोटो : bureau
विज्ञापन
दशहरा के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया। पथ संचलन का शहर के लोगों ने पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली गेट स्थित इंडो-अमेरिकन स्कूल से आरंभ हुआ पथ संचलन कुलदीप सिंह चौक, चौपटा बाजार, मांव वैष्णव चौक, हनुमान बाजार, डायमंड चौक, अंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, सिलानी गेट से होता हुआ वापस स्कूल परिसर में पहुंचा।
विज्ञापन


पथ संचलन के बाद शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह प्रताप सिंह ने कहा कि पूरा समाज संघ से अपेक्षा रखता है और मानता भी है कि जो भी परिवर्तन ला सकता है, वह संघ ही ला सकता है। उन्होंने कहा कि विजय सही मार्ग पर चलने से ही होती है और संघ का उद्देश्य शक्ति संगठित करना है। संघ हर वर्ष एक लाख स्वयं सेवक प्रशिक्षित करता है।

प्रताप सिंह ने कहा कि संघ के तीन दर्जन विभिन्न संगठन समाज में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ खराब चल रहा है, उसे दूर करना है। उन्होंने कहा कि गांव में एक कुंआ, एक शमशान और एक मंदिर समाज को जाति व ऊंच-नीच के भेद को समाप्त करने का सूत्र अपनाना होगा।
विज्ञापन


सह प्रांत कार्यवाह ने कहा कि परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, गो संवर्धन, ग्रामीण विकास व धर्म जागरण पर स्वयं सेवक ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि निज हित की बजाए राष्ट्रहित सर्वोपरि हो ऐसा हमारे आचरण, व्यवहार और कार्यशैली में स्पष्ट दिखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 91 वर्षों को अनेक आरोपों और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा, लेकिन संघ अपने मूल उद्देश्य से भटका नहीं। कार्यक्रम अध्यक्ष कमांडर मातू राम ने कहा कि फौज की तरह हमारा भी यही उद्देश्य हो कि देश पहले, हम सब बाद में। विशिष्ट अतिथि सुलोचना देवी ने कहा कि संघ राष्ट्रभक्ति की विचार धारा है। राष्ट्रभक्ति ही सबसे बड़ी भक्ति है। जिला संघ संचलक महेंद्र बंसल, जिला कार्यवाह संजीव और सह जिला कार्यवाह विक्रम सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें