बादली पुलिस द्वारा जारी संदिग्ध की फोटो।
- फोटो : Bahadurgarh
लोहट गांव के युवक रोहित की हत्या के पांच दिनों के बाद पुलिस ने एक फोटो जारी करते हुए युवक की पहचान करने की अपील की है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने कहा कि हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी है। इसी कड़ी में एक सीसीटीवी फुटेज में कार से उतरते संदिग्ध व्यक्ति का सीसीटीवी मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि लोहट के रोहित की हत्या में यह व्यक्ति शामिल रहा है।
मालूम हो कि दरियापुर गांव के निकट 19 अगस्त की देर शाम रोहित नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई है। रोहित झज्जर के रेवाड़ी रोड पर गाड़ी ट्रेडर का काम करता था। लोहट गांव के लोग रोहित के हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। हत्या के अगले दिन गांव में पंचायत कर ग्रामीणों ने पुलिस को 15 दिन का वक्त दिया था। जिसके पांच दिन बीच चुके हैं। पंचायत ने कहा था कि 15 दिन में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो पंचायत अगला फैसला लेगी।