बहादुरगढ़। भैंसरू खुर्द गांव में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में कई जिलों के पहलवानों ने भाग लिया और अपना दमखम दिखाया। ग्रामीणों ने कुश्तियों का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में पहले इनाम के लिए रोहद के रजत पहलवान और मटिंडू के विशाल पहलवान के बीच हुई। इसमें रोहद के रजत ने मटिंडू गांव के विशाल को चित्त कर पहला इनाम जीता।
बता दें कि पहलवान रजत गांव मांडोठी स्थित सोनू अखाड़ा में अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र पहलवान से प्रशिक्षण लेते हैं। अखाड़ा में पहुंचने पर भी खिलाड़ी का स्वगात किया गया। पहलवान धर्मेंद्र ने कहा कि कुश्ती हमारे इलाके का पारंपरिक खेल है। अखाड़ा में काफी संख्या में पहलवान कुश्ती सीख रहे हैं। रजत इससे पहले भी कई राज्य, राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। अखाड़ा में पहुंचने पर पहलवान रजत का जोरदार स्वागत किया गया।