फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आगरा और अलीगढ़ के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Tue, 28 Nov 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। आखिर दो माह पहले झज्जर रोडवेज डिपो को मिली सभी 20 बसें मार्ग पर संचालित हो गई हैं। इन सभी बसों को लंबे दूरी के मार्गों पर लगाया गया है। इनमें से 13 बस बहादुरगढ़ और 7 झज्जर बस अड्डे से चलाया गया है। ये बसें अलीगढ़, डबवाली, बैजनाथ, दिल्ली-लुधियाना सहित अलग-अलग लंबे मार्ग पर चलेंगी।
विज्ञापन

सितंबर माह में रोडवेज को 30 बसें मिली थी। पॉसिंग न होने के कारण नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक यह बसें वर्कशाप में ही ड़ी थी। इसके बाद इन 30 बसों में से 20 बसों की पॉसिंग का काम कराया गया। इसके बाद अब यह सभी 20 बसें मार्गों पर चला दी गई हैं। इससे यात्रियों को राहत मिली है। झज्जर डिपो को कुल 30 बसें मिली थी, लेकिन पॉसिंग के चलते यह वर्कशाप में ही खड़ी थी। इस दौरान मुख्यालय से नूहं डिपो को 10 बसें भेजने के आदेश हुए थे। इसके बाद दस बसों को नूहं डिपो में भेज दिया गया था। उसके बाद झज्जर डिपो के बाद केवल 20 बसें बच गई थी। इन सभी को अब ऑन रूट कर दिया गया है। जल्द ही इनका समय भी अंतिम रुप से तय कर दिया जाएगा।

कर्मचारियों की भेजी गई है डिमांड
बसों की संख्या बढ़ने के चलते ड्राइवर और कंडक्टर की कमी हो गई है। ऐसे में ओवर टाइम लेकर काम चलाया जा रहा है। एचआरकेएन के तहत जिले के लिए कर्मचारी भेजे गए थे, लेकिन आज तक वह कर्मचारी नहीं आए और एचआरकेएन की तरफ से उनको ज्वाइनिंग नहीं दी गई है। ऐसे में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


इन मार्गों पर चलेंगी बसें
-झज्जर से बैजनाथ
-बहादुरगढ़ से दिल्ली, लुधियाना वाया रोहतक, जींद
-बहादुरगढ़-डबवाली
-झज्जर-आगरा
-बहादुरगढ़-आगरा
बहादुरगढ़-मुरादाबाद

वर्जन
सभी 20 बसों को ऑन रूट कर दिया गया है। अधिकतर बसों को लंबे रूट पर चलाया गया है। इसके अलावा जिन ग्रामीण क्षेत्र के लिए डिमांड आती है, वहां भी बसें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

रणबीर गुलिया, सीआई, हरियाणा रोडवेज, झज्जर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें