फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान और निर्माणाधीन मकान में चोरी

Tue, 28 Nov 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। अब दो लोगों ने और चोरी के केस पुलिस में दर्ज करवाए हैं, हालांकि चोरी की एक वारदात 11 नवंबर और दूसरी वारदात 15-16 नवंबर की रात को हुई। पुलिस ने दोनों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भदानी गांव निवासी राहुल कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने सिलानी गेट राव तुलाराम चौक पर दर्श मार्केट में राहुल कम्युनिकेशन के नाम से दुकान की हुई है। 11 नवंबर को उसकी दुकान में रखे कुछ रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल और एक लैपटॉप चोरी हो गए। उधर चरखीदादरी निवासी रासीवास निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने सेक्टर-6 में प्लाट लिया हुआ है, जिस पर वह मकान का निर्माण कर रहा है। उसने यहां बिजली फीटिंग का काम पूरा करवा दिया है। वह कुछ दिन के लिए बाहर चला गया था और 27 नवंबर को प्लाट पर आकर देखा तो वहां बिजली की फीटिंग के तार चोरी हो गए। फिटिंग को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ललोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह पूरी वारदात पड़ोस में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जब पीड़ित ने पड़ोसी के सीसीटीवी चेक किए तो सामने आया कि वारदात को 15-16 नवंबर की रात को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी में दो लोग दिखाई दे रहे हैं।


चौकीदारों को दी गई हिदायतें
व्यापार मंडल द्वारा शहर में लगाए गए चौकीदारों को भी हिदायत जारी कर दी गई हैं। इसके तहत अब चौकीदार रात के समय हाथ सेंकने के बहाने एक-दूसरे के ब्लॉक में नहीं जाएंगे। ड्यूटी के दौरान किसी भी सत्संग या जागरण में नहीं जाएंगे। जब भी छुट्टी लेनी होगी तो ब्लॉक अध्यक्ष को सूचित करेंगे। कहीं भी चाय के बहाने ब्लॉक को नहीं छोडे़ंगे। उनकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें