फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सड़क हादसा: बस, कार और बाइक की टक्कर, रोहद बाईपास के पास हुई दुर्घटना

Thu, 26 Oct 2023 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में बस, कार और बाइक की टक्कर में बस के कंडक्टर वेदपाल, बाइक सवार जयप्रकाश और कार चालक सुरेंद्र को हल्की चोट आई हैं। ये सभी बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। आसौदा थाना पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के रोहद बाईपास पर वीरवार की सुबह हादसा हो गया। यहां बस, कार और बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे की वजह ओवरटेक बताई जा रही है। रोहतक डिपो की एक बस बहादुरगढ़ से रोहतक जा रही थी।

विज्ञापन


जब रोहद बाईपास के निकट पहुंची तो पीछे से एक वैगनआर कार आई। ओवरटेक के चक्कर दोनों वाहन भिड़ गए। जैसे- तैसे दोनों चालकों ने बचाने का प्रयास किया। इसी दरमियां एक बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। इस घटनाक्रम में बस के कंडक्टर वेदपाल, बाइक सवार जयप्रकाश और कार चालक सुरेंद्र को हल्की चोट आई हैं। ये सभी बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। आसौदा थाना पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें