फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा ने व्हीलचेयर तलवारबाजी में जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ में बेलदार के तौर पर कार्यरत चरखी दादरी के मकड़ानी गांव की दिव्यांग रेखा देवी ने राष्ट्रीय स्तर की व्हीलचेयर तलवारबाजी प्रतियोगिता में चार पदक हासिल किए। रेखा देवी ने 25 से 27 फरवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 14वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर फेंसिंग चैंपिनयनशिप 2022 में एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक पाए। मंगलवार को नप कार्यालय के सभागार में एसडीएम भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला, एमई अमन राठी व ब्रिजेश हुड्डा आदि ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रेखा ने वादे के मुताबिक पदक जीतकर ने बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया है। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी बहादुरगढ़ नगर परिषद का नाम रोशन करेगी। रेखा ने बताया कि वह दोनों पैरों से विकलांग है। एक दोस्त ने मुझे पैरालिंपिक गेम्स के बारे में बताया तो उसने वर्ष 2015 में एथलेटिक्स में जेवलीन व डिस्कस थ्रो खेलना शुरू किया। राष्ट्रीय स्तर पर 2016 व 2017 में पदक जीते। गेम्स के आधार पर ही 2019 में उसकी नौकरी लग गई। इसके बाद उसने छह माह पहले ही दोबारा से खेलना शुरू किया, लेकिन इस बार उसने रोहतक के हुडा कांप्लेक्स स्थित स्टेडियम में व्हीलचेयर फेंसिंग का अभ्यास शुरू किया। एसडीएम व कार्यकारी अधिकारी से छुट्टी लेकर उसने अभ्यास किया और मात्र पांच माह के अभ्यास के बाद उसने भुवनेश्वर में हुई इस प्रतियोगिता में एक साथ चार पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें