फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल एमएसटी सुविधा आज से, दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दैनिक रेल यात्रियों की एमएसटी संबंधी समस्या शुक्रवार से दूर हो जाएगी। अब उन्हें बुकिंग काउंटर से हर रोज टिकट लेने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। रेलवे विभाग की ओर से रेल यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए मासिक पास बनाने की सुविधा शुरू की जा रही है। तीन सितंबर से यह सुविधा स्थानीय स्टेशन पर भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे एमएसटी की सुविधा फिलहाल चुनिंदा रेलगाड़ियों के लिए शुरू कर रहा है। मासिक पास से यात्रा करने की अनुमति यहां चल रही चुनिंदा गाड़ियों में होगी। रेल विभाग के इस निर्णय से दैनिक यात्रियों में खुशी की लहर है। यात्रियों ने रेलवे विभाग व रेल मंत्री का आभार जताया है।
दरअसल मासिक पास की सुविधा न होने से यात्रियों की जेब पर कई गुणा अधिक बोझ पड़ रहा था। यह सुविधा वर्ष 2020 में कोरोना की वजह से बंद कर दी गई थी। हर रोज टिकट लेने के लिए काउंटर पर लंबी लाइनों में भी लगना पड़ता था। इससे कोरोना संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा था। दैनिक रेल यात्री बार-बार मासिक पास सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति की ओर से गत 9 अगस्त को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय दिल्ली से रोहतक के बीच गाड़ी चलाने की मांग व मासिक पास से बनाना शुरू करने के लिए प्रदर्शन भी किया गया था। अब तीन सितंबर से मासिक पास बनाने के आदेश भी रेलवे विभाग ने दे दिए हैं। दैनिक रेल यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा ने कहा कि अब यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उन्हें काउंटर से टिकट लेने में लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
वर्जन-
उत्तर रेलवे ने मासिक रेल पास की सुविधा शुक्रवार 3 सितंबर से शुरू करने की व्यवस्था की है। जो यात्री चाहते हैं वे अपने निकटतम बुकिंग आफिस से एमएसटी बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, पीआरओ, उत्तर रेलवे, नई दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें