फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्लीनिकों पर छापा, गर्भपात करने के आरोप में दो ्दमू और एक एएनएम काबू

विज्ञापन
एक क्लीनिक में आवश्यक कार्यवाही करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छोटूराम नगर में तीन क्लीनिक पर छापा मारा। इन क्लीनिक पर अवैध रूप से गर्भपात करने की सूचना मिली थी। विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम पांच बजे कार्रवाई शुरू की थी। देर रात टीम ने पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक क्लीनिक बंद मिला और दो क्लीनिकों से गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण मिले। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने से पहले ही एक क्लीनिक पर महिला का गर्भपात कराया गया था। मौके से कुछ दस्ताने व महिला की रेफर स्लिप मिली है। टीम ने एक महिला समेत दो बीएएमएस डॉक्टर और एक एएनएम को पकड़ा गया है। वहीं, बंद मिले क्लीनिक से एक डॉक्टर और एक एएनएम पहले ही फरार हो चुके थे। पकड़े गए दोनों डाक्टरों व एएनएम को टीम ने पुलिस को सौंप दिया है।
थाना लाइनपार प्रभारी अशोक ने बताया कि फिलहाल कागजी कार्रवाई चल रही है। मामला दर्ज नहीं किया गया है। पकड़ी गई एएनएम पर पहले भी एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज है। वह फिलहाल इस केस में जमानत पर है।
विज्ञापन

झज्जर की पीएनडीटी नोडल अफसर डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि उन्हें रोहतक की बाल संरक्षण अधिकारी से सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में एक क्लीनिक पर एक नाबालिग का गर्भपात कराया जा रहा है। सूचना पर टीम का गठन किया गया। टीम स्थानीय पुलिस को साथ क्लीनिक पर पहुंची। सबसे पहले एक क्लीनिक पर पहुंची। यहां पर एक एएनएम मिली। यहां पर गर्म पानी में गर्भपात के उपकरण मिले। यहीं से टीम को मरीजों की रेफर स्लिप मिली। पूछताछ में एएनएम ने क्षेत्र के दो और क्लीनिक पर अवैध रूप से गर्भपात करने की बात बताई। टीम ने दूसरे क्लीनिक पर जाकर छापा मारा तो वहां की एक बीएएमएस डॉक्टर और पकड़ी गई एएनएम की व्हाट्सएप चैट मिली, जिसमें एक महिला का गर्भपात करने का जिक्र था। इसी एएनएम की एक दूसरी डॉक्टर से भी पैसों की लेनदेन की चैट मिली।
मौके से पकड़ी डॉक्टर से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला को उसके पास गंभीर अवस्था में लाया गया। उसका ट्रीटमेंट किया गया है। मामले में टीम ने एक एएनएम व दो डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया तथा पुलिस को शिकायत देकर तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मौके से मिले उपकरण।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें