झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने खाद बीज एवं कीटनाशक की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने दुकान में से भरे गए खाद बीज एवं कीटनाशक सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
खरीफ सीजन में खाद के 17 नमूने, बीज के 44 व कीटनाशक के 32 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ इंद्र सिंह का कहना है की खाद बीज और कीटनाशक के नमूने शहर या गांव से किसी विषय में दुकानों से दिए जा सकते हैं। दुकानदार अपने स्टॉक रजिस्टर को पूरा रखें। अगर किसी भी तरह अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही दुकानदारों का यह दायित्व बनता है कि वह जब भी किसानों को कोई सम्मान देते हैं तो उसके साथ उसका बिल काट कर जरूर दें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों एक दुकानदार पर बिना बिल के यूरिया के कट्टे भेजने पर छापेमारी की थी। गुण नियंत्रण अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि दुकानदार पोस मशीन से आधार कार्ड के जरिए खाद काटते रहे। खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग की टीम आगे ताबड़तोड़ छापेमारी करने की योजना बना रही है।