फोटो-56: बहादुरगढ़ के प्रेम नगर में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन करती चेयरपर्सन सरोज रा
बहादुरगढ़। वार्ड-27 स्थित प्रेम नगर में 65 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों के निर्माण किया गया है। साथ ही सेक्टर-2 व 6 के डिवाइडिंग रोड के साथ नाला बनाया गया है। इन विकास कार्यों का सोमवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने उद्घाटन किया।
चेयरपर्सन ने कहा कि प्रेम नगर में लंबे समय से गली और नाली की समस्या चली आ रही थी जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। दो गलियां और उसके साथ नालियां बन चुकी हैं। एक और गली जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। सेक्टर-2 व 6 का नाला भी बन गया है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। कार्य को तय समय सीमा में पूरा कराया जा रहा है। मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद कुलदीप राठी और पार्षद राजेश तंवर, सुनील बल्हारा, वजीर, विजय आदि मौजूद रहे।