फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे ने फिर ओढ़ी चादर, 7 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं

विज्ञापन
-फोटो 82 : बहादुरगढ़ में सोमवार की सुबह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़/झज्जर।
विज्ञापन

कई दिनों के अंतराल के बाद सोमवार को एक बार फिर क्षेत्र में कोहरे की चादर देखने को मिली। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा जिससे कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और सूर्यदेव बादलों में ही छिपे रहे। धूप न निकलने के कारण ठंड का असर बढ़ गया और सुबह से शाम तक ठिठुरन रही। कई इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें