फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: पांच हॉट मिक्स प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया नोटिस, जमीन मालिकों पर भी होगी कार्रवाई

Tue, 22 Mar 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

शिकायतें मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्लांट्स का निरीक्षण किया। नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रहे प्लांट प्रदूषण फैला रहे हैं।
विज्ञापन
पांच हॉट मिक्स प्लांट को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया नोटिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सीमा से सटे झज्जर के गुभाना गांव में नियमों की धज्जियां उड़ाकर बेखौफ से चल रहे हॉट मिक्स प्लांट प्रदूषण फैला रहे हैं। शिकायतें मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्लांट्स का निरीक्षण किया। अवैध तरीके से चल रहे पांच प्लांट मालिकों को नोटिस भेज दिया है। निरीक्षण के लिए गई टीम को देखकर प्लांट क्षेत्र में दिनभर हलचल मची रही। कई मालिक प्लांट बंद करके गायब हो गए। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह ही बोर्ड के एसडीई अमित दहिया गुभाना गांव स्थित प्लांट्स पहुंचे। उन्होंने आठ प्लांट्स का निरीक्षण किया। इनमें पांच प्लांट अवैध तरीके से चलते हुए मिले। एसडीई दहिया ने बताया कि ये प्लांट नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं।

उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गुभाना गांव में मलिक कंस्ट्रक्शन कंपनी, जगदीश चंद्र सुनेजा, कृष्ण कुंडू, कंपीटेंट कंस्ट्रक्शन कंपनी और कुंडू निर्माण प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों को नोटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


अधिकतर प्लांट्स में कोई नियम और मापदंड नहीं हैं। प्रदूषण से त्रस्त किसानों और दो गांवों के लोगों ने मिलकर कई बार विभाग से कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि नए हॉट मिक्स प्लांट स्थापित किए जाने का सिलसिला भी नहीं रुक रहा।

प्रदूषण बोर्ड से अनुमति की बात की जाए तो किसी नए एचएम प्लांट को अनुमति नहीं दी गई है। झज्जर जिले में मात्र 18 हॉट मिक्स प्लांट ही अनुमति से चलाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल की बात की जाए तो बादली, सोलधा और गुभाना क्षेत्र में ही 20 से अधिक प्लांट हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि बादली क्षेत्र में स्थापित हो रहे हॉट मिक्स प्लांट सभी नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं। 
 

गुभाना गांव में एचएम प्लांट अवैध तरीके से चलने और नए अवैध तरीके से स्थापित होने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे हर प्लांट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक साल से गुभाना, बादली और सोलधा गांव सहित पूरे जिले में नए प्लांट की मंजूरी नहीं दी गई है। मंगलवार को पांच प्लांट मालिकों को नोटिस थमाया गया है। एनजीटी नियमों के तहत कार्रवाई होगी।  -दिनेश यादव, आरओ, एचएसपीसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें