फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुजाना में हुआ पौधरोपण, महापुरुषों का याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव दुजाना में साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य व उनकी पालक माता गेली बाई की स्मृति में पौधरोपण कर महापुरुषों को याद किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को दुजाना की मातृलोक हवेली में विभिन्न प्रकार के 51 पौधे रोपकर महान आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर हरीश अरोड़ा ने बताया कि यूएसए के न्यूजर्सी से पधारे तिलक अरोड़ा व संतोष अरोड़ा ने तुलसी के पौधे लगाकर पौधारोपण की शुरुआत की। वहीं यूएसए से ही पहुंचे एनआरआई कमल व किरण अरोड़ा ने भी पौधरोपण किया।
रविवार को इसी कार्यक्रम के दूसरे व अंतिम दिन पानीपत, हरिद्वार, दिल्ली आदि से कई महान संत जगदगुरु स्वामी हंसदेवाचार्य की पोषक माता गेली बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दुजाना पहुंचेंगे। यहां शनिवार से आरंभ हुए रामायण पाठ की समाप्ति के बाद संतों के प्रवचन होंगे और गांव की कन्याओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जहां आश्रम हरमंदिर पटौदी के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का सानिध्य प्राप्त होगा वहीं कार्यक्रम में श्री प्रेम मंदिर पानीपत की अधिष्ठाता कांता देवी महाराज भी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ धाम हरिद्वार से महंत अरुणदास व महंत लोकेशदास भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

इसी दिन से दुजाना गांव की कन्याओं के लिए एक विशेष योजना भी शुरू की जाएगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को गति देते हुए इस दिन से गांव में होने वाली किसी भी परिवार की कन्या को सम्मानजनक नकद शगुन व वस्त्र कन्यादान स्वरूप दिए जाएंगे। वहीं प्रतिवर्ष बोर्ड की परीक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप देकर सम्मानित किया जाएगा। हरीश अरोड़ा ने बताया कि ब्रह्मलोक गमन कर चुकी दोनों ही हस्तियों ने ताउम्र गांव की महिलाओं के स्वाभिमान को ऊंचा उठाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

- ये रहे उपस्थित :
शनिवार को गांव दुजाना में आरंभ हुए कार्यक्रम में श्याम अरोड़ा, डॉ. लेखराज, कृष्ण अरोड़ा, देवेंद्र नारंग, सुुरेंद्र, देव अरोड़ा, कृष्णपाल बग्गा, मनोज अहलावत, इंदु भूगड़ा, उर्मिल अरोड़ा, राधा रानी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें